बॉलीवुड के हैंडसम हीरो शशि कपूर नही रहे

मुंबई। हिंदी सिनेमा के अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वे 79 साल के थे। दादा साहेब फाल्‍के और पदम विभूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित शशि कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थे। सोमवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

उनके भतीजे रणधीर कपूर ने इस ख़बर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि यह एक दुखद ख़बर है। शशि कपूर लंबे समय से मीडिया से दूर थे।

लेकिन वह पृथ्वी थेयेटर में अकसर वक़्त बिताते नजर आते थे और लंबे समय तक उन्होंने इसका संचालन किया है। बाद में उनके बच्चों ने इसकी बागडौर संभाली थी।

शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में की थी। उन्होंने शकुन्तला नामक नाटक से करियर की शुरुआत की थी। वह तीन बार नेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें  मप्र बजट 2018: कृषि के लिए सरकार ने खोला खजाना

उन्हें वर्ष 2014 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। ख़बर है कि शशि सोमवार की सुबह कोकिलाबेन में चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराये गये थे।

  • उस वक़्त यही ख़बरें अा रही थीं कि वह रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए हैं। लेकिन शाम होते-होते यह दुखद ख़बर आयी। उनका जन्म 1938 में हुआ था और वह 79 उम्र के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *