LatestPolitics

पोस्टर पॉलिटिक्स सपा की घेराबंदी

लखनऊ -उत्तर प्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। प्रदेश के 15 जिलों में लगे पोस्टरों के जरिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा जा रहा है। पोस्टरों में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरें लगाई गई हैं। साथ ही ऐसे तंज लिखे गए हैं, जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

यूपी में पोस्टर पॉलिटिक्स से सियासी घमासान

15 जिलों में पोस्टरों से सपा पर निशाना

अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरें

पोस्टरों में लिखा ‘दाल, चावल और अचार, पार्टी मतलब एक परिवार’

लखनऊ से वाराणसी तक पोस्टरों की चर्चा

इसे भी पढ़ें  शिवपुरी पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप:युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

उत्तर प्रदेश में सियासी जंग अब पोस्टरों के जरिए भी लड़ी जा रही है। लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टरों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टरों पर लिखा है – ‘दाल, चावल और अचार, पार्टी मतलब एक परिवार।’ इस नारे के जरिए सपा पर अपराधियों से कथित नजदीकी को लेकर राजनीतिक हमला किया गया है।दरभंगा, इफ्तार और बिरयानी , सपा राज की असल कहानी , पोस्टरों में सिर्फ माफिया और अपराध से जुड़े आरोपों तक ही निशाना सीमित नहीं है। 2013 की यूपीपीसीएस भर्ती, जातिगत नियुक्तियों और परिवारवाद , मुजफ्फरनगर दंगों, इफ्तार पार्टी और कब्रिस्तान की बाउंड्री के बजट का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े किए गए हैं। फिलहाल, 15 जिलों में पोस्टरों की चर्चा ने यूपी की सियासत में नया तूफ़ान ला दिया है!