LatestPolitics

दिग्विजय सिंह की यात्रा पर NHRC ने फंसाया पेच

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अब एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है। यात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को मामले की जांच कर दो हफ्ते के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

दिग्विजय सिंह की यात्रा पर NHRC पर फंसाया पेच

बच्चों से नारे लगवाने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

मुख्य सचिव, DGP को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में लाने का आरोप

इसे भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट से धार विधायक नीना वर्मा को बड़ी राहत, बनी रहेंगी पद पर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अभी सनातन यात्रा निकाल रहे हैं. लेकिन अब इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एंट्री हो गई है. उसने दिग्विजय की यात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और DGP को आरोपों की जांच कर दो हफ्ते के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यात्रा में बच्चों को शामिल कर उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए. शिकायतकर्ता ने 22 अक्टूबर को फेसबुक पर इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा किए जाने का हवाला दिया है. बच्चों को पैसे देकर यात्रा में लाए जाने की आशंका भी जताई गई है. NHRC के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुरुआती तौर पर मामले को बच्चों के अधिकारों के संभावित उल्लंघन से जुड़ा माना है. आयोग ने अधिकारियों को कथित आर्थिक लेन-देन, बच्चों को प्रलोभन देकर शामिल करने और बाल संरक्षण कानूनों के संभावित उल्लंघन की भी जांच करने को कहा है.