11 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकाली विशाल यात्रा हजारों धर्मप्रेमी भी कलश यात्रा में शामिल हुये
शिवपुरी, करैरा। शिवपुरी जिले के विकास खंड करैरा में बगीचा धाम,श्री राम राजा सरकार धाम के विशाल प्रांगण में 24से 30 अक्टूबर तक आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा के पूर्व आज 23अक्टूवर को प्रातः 10.30 बजे कृषि उपज मंडी के प्रांगण में निर्मित भगवान शंकर जी के मंदिर में वैदिक पद्धति से पूजा अर्चना के उपरांत प्रमुख यजमान श्रीमती सीमा -पंडित राजेश दुबे “भोला महाराज” ने श्री राम चरित मानस का ग्रन्थ सिर पर रखा, इसके साथ ही 11हजार से अधिक महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखें, इसके उपरांत विशाल कलश यात्रा, एक दर्जन डीजे , बैंड बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ आरंभ हुई.कलश यात्रा में साधु-संतों के साथ,हजारों धर्मप्रेमी भगवान श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे, सम्पूर्ण कलश यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा करैरा रहवासियों द्वारा की जा रही थी, विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया.
विशाल कलश यात्रा दोपहर 1बजे बगीचा धाम,श्री राम राजा धाम मंदिर पहुंची, महिलाओं ने कलश मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर स्थापित किए.उपरोक्त कलश यात्रा में लगभग 25हजार धर्मप्रेमियों ने हिस्सेदारी निभाई.सभी धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर आधा सैकड़ा साधु-संत, उज्जैन के प्रख्यात संत अदभुत स्वामी श्री कृष्ण आकर्षण का केंद्र थे.
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज हेलीकॉप्टर से आएंगे
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज 24अक्टूबर को दोपहर 12बजे करैरा के हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से आएंगे.दोपहर 2बजे से अपने मुखारविंद से श्री राम कथा सुनायेंगे.प्रतिदिन 30अक्टूवर तक श्रीराम कथा होगी.
पुलिस की सूरक्षा व्यवस्था से करैरा चाक-चौबंद
प्रति दिन लाखों की संख्या में धर्मप्रेमियों के एकत्रित होनेकी संभावना के कारण जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है,1200से अधिक सख्या में पुलिस कर्मी सम्पूर्ण करैरा में तैनात हो गये है.
आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती यागचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.लाइव प्रसारण होगा
संस्कार चैनल, बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल, नए पन्ने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा. इसी के साथ सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म पर भी प्रसारण होगा।
निर्बाध यातायात के लिए श्रद्धालुओं के लिए दिशा वार पार्किंग
-दतिया और झांसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु – इनके वाहनों के लिए मंडी के पीछे अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। -शिवपुरी-सिरसौद मार्ग से आने वाले लोग – इनके लिए मऊहर कॉलोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी.
नरवर-भितरवार की ओर से आने वाले श्रद्धालु – इनके वाहनों के लिए खेरा घाट मोड़ के पास पार्किंग स्थल तय किया गया है।
-वीआईपी और मीडिया पार्किंग – कथा स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित आदर्श विद्यालय परिसर को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है।
26 बीघा का विशाल डोम और 8 बीघा में होगी भोजनशाला
श्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे “भोला महाराज” ने 26 बीघा भूमि में विशाल पंडाल डोम लगाया जा चुका है, जिसमें एक साथ दो लाख धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 8 बीघा क्षेत्र में भव्य भोजनशाला बनाई जा चुकी है,जहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की अलग से व्यवस्था होगी।
1हजार सदस्य सेवा में लगे हैं
प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे “भोला महाराज” के मार्गदर्शन में श्री प्रभु राम हनुमान मानव सेवा समिति, सर्व समाज समिति, ब्राह्मण समाज करैरा एवं आयोजन समिति के 1हजार सदस्य सेवा में लगे हैं। सम्पूर्ण करैरा का प्रत्येक रहवासी इस बड़े आयोजन में सहभागिता निभा रहा है।
श्री राम कथा को सुनने और श्री धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर सरकार के दरबार में सामिल होने के लिए सम्पूर्ण देश भर से सैकड़ों धर्मप्रेमी करैरा पहुंचेंगे,देश के विख्यात अनेकों संत, महात्मा, जगतगुरु, महामंडलेश्वर,कथा वाचक, कर्मकांड पंडित, ज्योतिषी भी करैरा पहुंचेंगे.अनेक राजनेता, मीडिया कर्मी भी सामिल होगे.


पंडित राजेश दुबे “भोला महाराज”
प्रमुख यजमान,
अध्यक्ष
श्री राम हनुमान मानव सेवा समिति
ब्राह्मण समाज करैरा
+91 99262 11302
डा.भूपेन्द्र शर्मा “विकल”
मीडिया प्रभारी
+9174770-62707,
+9193000-11630
vikal2012@gmail.com

