Latest

रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड, मुख्यमंत्री का ACTION

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। हत्याकांड की जांच के लिए पांच सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT गठित की गई है। I वहीं, DGP कैलाश मकवाना ने कहा है कि पुलिस की आंतरिक जांच जारी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन -CM मोहन यादव के निर्देश पर SIT गठित उमेश तिवारी को बनाया गया SIT अध्यक्ष

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पांच सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। टीम की कमान उमेश तिवारी को सौंपी गई है। इस कदम को मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की दिशा में अहम माना जा रहा है। रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या के बाद IAS एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। एसोसिएशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित करने और सभी पहलुओं की गहन जांच कराने की मांग रखी थी। अब SIT हत्या के पीछे की वजह, आर्थिक लेन-देन और अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की पड़ताल करेगी। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग या आर्थिक लेन-देन से हत्या का संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। DGP कैलाश मकवाना के मुताबिक, पुलिस की आंतरिक जांच जारी है और दूसरे राज्यों की पुलिस भी जांच में जुटी है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी ।