Latest

रावण के बहाने सुमित के सियासी निशाने

इंदौर- रावण दहन के बहाने इंदौर में सियासत का पारा चढ़ गया! बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बिना नाम लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा। सुमित ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एक अताताई और वंदे मातरम का विरोध करने वाली पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष , चुनाव में बुरी तरह परास्त हुआ था , आगामी विधानसभा में भी मैदान छोड़कर भागने की तैयारी में है ।

दशहरे के मंच से गरमाई इंदौर की सियासत दशहरे पर रावण का दहन हुआ, लेकिन इंदौर में सियासी तीर भी खूब चले! बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने रावण दहन कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जीतू पटवारी का नाम लिए बिना सुमित मिश्रा ने कहा-पिछले विधानसभा चुनाव में वंदे मातरम का विरोध करने वाली पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में बुरी तरह परास्त हुआ था , आगामी विधानसभा में भी मैदान छोड़कर भागने की तैयारी में है! बीजेपी नगर अध्यक्ष ने अपने बयान में वंदे मातरम और भगवान श्रीराम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जो वंदे मातरम और श्रीराम का विरोध करेगा, वह इस देश में रहने लायक नहीं है। साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वंदे मातरम और श्रीराम का विरोध कर रही है और छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मंच से आए इस बयान में धार्मिक और राष्ट्रवादी मुद्दों के साथ चुनावी सियासत भी साफ नजर आई। सुमित मिश्रा ने भले ही जीतू पटवारी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है।