Latest

बुआ के वोट पर बबुआ की नज़र

उत्तर प्रदेश में चुनावी सियासत गरमाने लगी है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बहुजन वोट बैंक को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने बहुजन समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी को वोट देना अपना वोट खराब करने जैसा है। इतना ही नहीं, उन्होंने बसपा पर बीजेपी का साथ देने का आरोप भी लगाया।

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज बहुजन वोट बैंक पर नज़र उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दलों की नजर अब वोट बैंक पर टिक गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के लोगों से सीधे अपील करते हुए बहुजन समाज पार्टी को वोट न देने की बात कही है। अखिलेश का कहना है कि बसपा को वोट देने का मतलब अपना वोट खराब करना है। उन्होंने बसपा पर बीजेपी का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चाहे सामने से साथ दे या पीछे से, इससे राजनीतिक फायदा बीजेपी को ही मिलता है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन वोट लंबे समय से चुनावी समीकरणों का अहम हिस्सा रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच वोटों की प्रतिस्पर्धा कई सीटों पर चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में अखिलेश यादव का बसपा पर सीधा हमला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।