युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में MP के तीन नेता : आशीष झाला राष्ट्रीय मंत्री भक्ति शर्मा और गजेंद्र तोमर BJYM के कार्यकारणी सदस्य बने
युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के 3 नेता:आशीष झाला राष्ट्रीय मंत्री, भक्ति शर्मा और गजेंद्र तोमर BJYM के कार्यकारिणी सदस्य बने

भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश से आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जबकि भक्ति शर्मा और गजेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमंत जोशी ने 20 अक्टूबर को नियुक्तियों की सूची जारी की। इसमें विभिन्न राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मध्यप्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची में मध्यप्रदेश से भक्ति शर्मा और गजेंद्र सिंह तोमर को शामिल किया गया है। इनके अलावा अलग-अलग राज्यों से 32 अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। राष्ट्रीय मंत्री के पद पर असम के बिस्वजीत खांड, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को भी नियुक्त किया गया है।


