मुलायम की किताब में मोदी के कसीदे !!

राजनीतिक डेस्क । कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को एक बार फिर जोर का झटका लग सकता है। यह झटका मुलायम सिंह यादव देेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन सफर पर प्रकाशित होने “नरेन्द्र मोदी: द ग्लोबल” लीडर नामक किताब में मुलायम ने नरेंद्र मोदी की तारीफ जो कसीदे पढ़े हैं वो कांग्रेस को बहुत भारी पडऩे वाले हैं। इस किताब के जरीए मुलायम ने तीखे तीर चलाए हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। किताब में मुलायम ने कहा है कि- घपले-घोटाले करना तो कांग्रेस का इतिहास रहा है। आजाद भारत में पहला घोटाला पंडित जवाहर लाल नेहरू के शासनकाल में फौज के लिए जीपें खरीदने में हुआ था। पंडित नेहरू की सरकार ने कमीशनखोरी के चक्कर में भारतीय फौज के लिए घटिया क्वॉलिटी की जीपें खरीदी थीं। तत्कालीन सेना प्रमुख ने उन घटिया जीपों को लेने से मना कर दिया था। उसके बाद वे जीपें बंदरगाह पर खड़े-खड़े सड़ गईं थी।
mandihalchal
मोदी से केवल वैचारिक मतभेद
किताब में मुलायम सिंह यादव ने मोदी के साथ अपने वैचारिक मतभेदों को स्वीकार करते हुए कहा है कि उनसे (नरेन्द्र मोदी) वैचारिक स्तर पर हमारा हमेशा विरोध रहा है। लेकिन हमने उनके अच्छे कार्यों की हमेशा तारीफ की है। सेना के पूर्व जवानों के लिए मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू करके बहुत अच्छा काम किया है। हालांकि इसमें अभी भी बहुत सारी विसंगतियां हैं जिन्हें जल्द से जल्द दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा- मोदीजी की नीति और नीयत दोनों ठीक हैं। हमें पूरा विश्वास है कि मोदीजी देश के मान-सम्मान पर कभी कोई आंच नहीं आने देंगे। मोदी सरकार भारत की पहली सरकार है जिसने सामरिक क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला लिया है। मोदी चालिसा जारी रखते हुए मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राजनेता हैं। मोदी की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज केंद्र के साथ 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।
mandihalchal
कांग्रेस का घोटालों वाला इतिहास
देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में खूब घपले-घोटाले हुए हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में ऑगस्टा वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में हुए भ्रष्टाचार और पूर्व वायुसेना प्रमुख केसी त्यागी की गिरफ्तारी राष्ट्र के लिए शर्मनाक है। इस घोटाले के आरोपियों ने जांच एजेंसियों को बताया है कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में जो कमीशनखोरी हुई उसमें से बड़ा हिस्सा यूपीए सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को दिया गया। यूपीए सरकार के शासनकाल में 2जी और कोयला जैसे घोटाला हुआ है।

इसे भी पढ़ें  'रामलला’ की चिंता, ठंड से बचाने के लिए मांगे ऊनी कपड़े-कंबल और हीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *