Latest

अब शहीद की पत्नी और माता पिता को मिलेंगे 50-50 लाख CM मोहन ने किया बड़ा बदलाव

अब शहीद की पत्नी और माता-पिता को मिलेंगे 50-50 लाख, सहायता राशि में CM मोहन ने किया बड़ा बदलाव मध्यप्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलने वाली एक करोड़ रुपए की सहायता राशि अब सिर्फ पत्नी को नहीं, बल्कि उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी दी जाएगी। सरकार ने सहायता राशि का 50% शहीद की पत्नी और 50% उनके बुजुर्ग माता-पिता को देने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का 35 साल पुराने नक्सलवाद के दंश से बाहर आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश ने इस चुनौती पर विजय प्राप्त की है। इस लड़ाई में पुलिस जवानों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और अपने प्राणों की आहुति भी दी।

इसे भी पढ़ें  रेलयात्रियों के लिए बुरी खबर, इस सुविधा के लिए ढीली करनी होगी जेब