शिवराज का सिंधिया पर तंज, ‘सीएम प्रोजेक्ट होने के लिए हैं व्याकुल’  

 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साल में अशोक नगर जिले के मुंगावली और शिवपुरी जिले के कोलारस में दो अहम उपचुनाव हो रहे हैं. राजनीति की बिसात पर सत्ता के सेमीफाइनल की तरह देखे जाने वाले इन चुनावों के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों विधानसभा सीट पर डेरा जमाए हुए हैं. वह यहां हेलीकॉप्टर के बजाए रथ में बैठकर रोड शो कर मतदाताओं का दिल जीतने की कवायद में जुटे है.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले उपचुनाव से हटकर प्रचार के इस तरीके का जायजा लेने के लिए न्यूज18 की टीम चुनावी समर के ‘ग्राउंड जीरो’ पर पहुंची. यहां प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने खास मुलाकात में कहा, ‘अहम तो हर चुनाव होता है. हम उपचुनाव भी गंभीरता से लड़ते हैं. ये दोनों सीट भारी अंतर से पिछली बार कांग्रेस जीती थी. हम जनता से अपील कर रहे हैं कि विकास के लिये वो बीजेपी को आशीर्वाद दे.
इसे भी पढ़ें-  अब ट्रेनों से हटेगा रसोई यान, रेल्‍वे कर रहा विचार

कांग्रेस और खासतौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के नारे, ‘अबकी बार सिंधिया सरकार’ पर चुटकी लेते हुए शिवराज कहते हैं, ‘अरे भाई अभी तो शिवराज सरकार है. अभी तो शायद कांग्रेस ने भी तय नहीं किया कि उनकी चेहरा कौन होगा. लेकिन ये इस उत्कंठा को प्रकट करता है कि हमें प्रोजेक्ट कर दिया जाए. वैसे ये ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है.’

इसे भी पढ़ें  Film पद्मावत के विरोध में सुलगा मध्यप्रदेश, कई हाइवे जाम

शिवराज सिंह चौहान की जुबां पर प्रचार के दौरान ‘विकास’ का मुद्दा है तो वह मौका मिलने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसने से का मौका नहीं चूक रहे हैं. मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘कांग्रेस के विधायक और सांसद ने यहां काम नहीं किया. इसलिए मैं कह रहा हूं कि पांच महीने के लिए हमारी विधायक बनाएं, पांच महीने में हम सारे काम करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *