Film पद्मावत के विरोध में सुलगा मध्यप्रदेश, कई हाइवे जाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में पद्मावत फिल्म के विरोध को लेकर विरोध तेज हो गया है. करणी सेना ने राज्य मे कई जगहों पर टायर जलाकर हाइवे जाम कर दिए है. राज्य के रतलाम, इंदौर और उज्जैन में भारी विरोध हो रहा है.

इससे पहले इंदौर में भी करणी सेना ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया जिससे इंदौर से गुजरात जाने वाली बस सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया है.

रतलाम में भी करणी का भारी हंगामा जारी है, करणी सेना ने जावरा में फोरलेन को जाम कर दिया है.

– इंदौर में भी भारी विरोध की खबरें सामने आ रही हैं, यहां करणी सेना ने देवास हाईवे को जाम कर दिया है. इस दौरान ट्रक चालकों से झूमाझटकी की गई.

इसे भी पढ़ें  केरल पर सरकार की पूरी नजर, मदद के लिये सेना अलर्ट

– सबसे उग्र आन्दोलन उज्जैन में देखने को मिल रहा है, जहां पर टायर जलाकर करणी सेना ने हाईवे को जाम कर दिया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *