कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

भोपाल। पत्रकारिता की 21 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति डाेंगरे ने मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कटारे को 19 मार्च तक पेश करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता की 21 वर्षीय युवती के खिलाफ विधायक कटारे ने उन्हें ब्लेक मेल करने और पैसों की अड़ी डालने का मामला दर्ज कराया था।

इसी मामले में आरोपी छात्रा को अदालत ने जेल भेज दिया था। आरोपी छात्रा ने जेल में रहते हुए विधायक कटारे पर उसके साथ दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में 1 फरवरी को कटारे के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें  25 उम्मीदवार करोड़पति,45 प्रतिशत 5वीं से 12वीं तक पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *