Latest

बदला-LOC के पार जाकर भारतीय सेना ने मार गिराए पाक के 3 सैनिक

राजौरी। भारतीय सेना ने एक बार फिर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना ने रावलकोट में PoK में जाकर यह कार्रवाई की है। सेना ने सीमा पार जाकर पाकिस्तान के तीन सैनिक मार गिराए हैं। इसके साथ ही शनिवार को शहीद हुए चार भारतीय जवानों की शहादत का बदला सेना ने ले लिया है।

हालांकि, अभी तक सेना ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में एक पाक सैनिक घायल हुआ है वहीं कई चौकियों को नुकसान भी पहुंचा है। पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें  मतलब इस बार भी कांग्रेस किसी को सीएम कैंडिडेट घोषित करने के मूड में नहीं !

यह घटनाक्रम ठीक उसी समय सामने आया है, जब पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार वहां से रवाना हुआ है। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में मेजर सहित भारत के 4 जवान शहीद हो गए हैं।

ऐसे में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक रावलकोट के रुख चकरी सेक्टर में सोमवार को फायरिंग हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *