मां शारदा की नगरी में आगजनी, तोड़फोड़, धारा 144 लगी

सतना-मैहर। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर नगर में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हालात बेकाबू हो गए है। शुक्रवार शाम अचानक तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मामूली विवाद बड़ा रूप ले लिया और बवाल की स्थिति निर्मित हो गई। जगह-जगह दुकानों में आगजनी और तोडफ़ोड़ शुरू हो गई। दो पक्ष आमने-सामने हो गए और शस्त्र लहराते हुए सडक़ों पर घूमने लगे। स्थिति की नजाकत को देखते हुए कलेक्टर मुकेश शुक्ला व एसपी राजेश हिंगणकर मौके पर पहुंचे। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया। उसके बाद हालात नियंत्रण में आए।

बताया गया है कि, ये विवाद गत बुधवार से चल रहा था, जो शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। बुधवार को एक पक्ष ने मैहर घंटाघर चौराहे पर कार्यक्रम रखा। घंटाघर के ऊपर दूसरे पक्ष का झंडा लगा हुआ था। जिसे कुछ युवकों ने उतार दिया और विरोध में नारे लगाते रहे। उसके बाद से विवाद शुरू हो गया और आरोप-प्रत्यारोप तक बना रहा। शुक्रवार को दूसरा पक्ष मैहर थाना पहुंचा और शिकायत करते हुए झंडा उतारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसकी जानकारी होने पर पहला पक्ष भी थाने पहुंच गया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने लगी और मारपीट तक हो गई। एक युवक का सिर तक फूट गया, दो लोग घायल हो गए। इसके बाद विवाद बवाल का रूप ले लिया।

इसे भी पढ़ें  पीथमपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे का अपहरण, 3 करोड़ की फिरौती मांगी

मंडी

घंटाघर चौराहे से आगजनी
बवाल मचते ही घंटाघर चौराहे पर फुटपाथियों की दुकानों में आग लगा दिया गया। आधा दर्जन दुकाने आग के हवाले कर दी गईं। जिसके बाद एक-एक करके पूरे शहर की दुकाने बंद हो गईं।

एक घंटे में दो बार बवाल
शुरुआती विवाद जब बवाल को रूप ले लिया, तो पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और स्थिति नियंत्रण करने की शुरूआत हुई। घंटाघर क्षेत्र में बवाल शांत कराया गया। लेकिन, पुलिस ने पूरे मैहर को सुरक्षा पहरे में नहीं लिया था। कुछ देर बाद राज्य परिवहन कार्यालय में तोडफ़ोड़ शुरू हो गई और आस-पास क्षेत्र में तनाव फैल गया।

इसे भी पढ़ें  सिंधिया से हाथ मिलाओ 10 रुपये पाओ, प्रदेश के मंत्री ने किया ऐलान

आधा दर्जन थाना का बल मौके पर
स्थिति की नजाकत को देखते हुए एसपी ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर पहुुंचाने का आदेश दिया। मैहर थाने के अलावा अमरपाटन, अमदरा, बदेरा, उंचेहरा थाना प्रभारी को बल साहित मौके पर भेजा गया। वहीं कुछ देर बाद एसपी राजेश हिंंगरकड़र व सीएसपी वीडी पांडेय भी मैहर के लिए रवाना हो गए।

मंडी

ये है मामला
शहर के पुरानी बस्ती और कटरा बाजार के समुदाय विशेष के लगभग आधा सैकड़ा युवक बाइक रैली निकालते हुए शहर में घूमे। शामिल युवक आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर बजरंगदल नेता महेश तिवारी घंटाघर चौराहे पहुंचे उन्हे देखते ही जुलूस के कुछ युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान एक फोटो स्टूडियों समेत चौराहे की फुटकर दुकानों में तोडफ़ोड़ होने लगी। सब्जी वालों के ढेले आग के हवाले कर दिए गए। घायल महेश के मुताबिक जुलूस में शामिल लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। हालांकि पुलिस और मौके पर मौजूद लोग इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है। महेश के अलावा एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। जानकारों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कई दिनों पहले से वाद-विवाद होता रहा है।

कुछ लोगों के कारण विवाद बड़ा रूप ले लिया। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। हालात नियंत्रण में है। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
राजेश हिंगणकर, एसपी, सतना

 

स्थिति नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर स्थिति पर नजर रखा गया है। अभी धारा १४४ लागू नहीं की गई।
मुकेश शुक्ला, कलेक्टर, सतना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *