पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत समेत 15 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, 6 मार्च को अगली सुनवाई

पंचकूला। पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत इंसां और सभी 15 आरोपियों पर आरोप तय होने पर पंचकूला कोर्ट में बहस हो रही है. आज कोर्ट में हनीप्रीत समेत सभी 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.

mandihalchal

पंचकूला हिंसा केस में पंचकूला समेत सभी 15 आरोपियों पर आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया. पंचकूला जिला अदालत में हनीप्रीत और पंचकूला दंगों के मामले के अन्य आरोपियों पर आरोप तय करने को लेकर बहस हुई और मामले की अगली तारीख 6 मार्च तय की गई है.

6 मार्च को भी आरोप तय करने को लेकर सरकारी वकील और बचाव पक्षों के वकीलों के बीच बहस जारी रहेगी. जिसके बाद ही हनीप्रीत और अन्य आरोपियों पर आरोप तय होंगे। हनीप्रीत को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचकूला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से वापिस अंबाला जेल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें  तीन तलाक बिल लोकसभा में पास, अब राज्यसभा में होगी असली परीक्षा

बता दें कि हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला में अगस्‍त में गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्‍कर्म के आरोप में दोषी ठहराने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है. काफी समय तक फरार होने के बाद उसे अक्‍टूबर में पंजाब के जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था.

इसके बाद पंचकूला पुलिस की SIT ने 28 नवंबर को हनीप्रीत समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. पिछली सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को इसकी कॉपी सौंप दी गई थी.  इस चार्जशीट में सभी आरोपियों को पंचकूला में दंगों और हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें  राहुल की कुंडली मजबूत, 2022 तक वापसी कर स्थापित करेंगे सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *