Politics

शिवपुरी जिला अस्पताल में 11 जांचों की और सुविधा मिली

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में दो डायलिसिस मशीन उपलब्ध है, वर्तमान में अस्पताल में डायलिसिस मशीन की सुविधा भी नियमित रूप से संचालित है। जिले में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से अभी तक 921 मरीजों की डायलिसिस की जा चुकी है। यह जानकारी जिला अस्पतालय के सहमुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन डॉ.जेआर त्रिवेदिया ने दी।

डॉ.त्रिवेदिया ने बताया कि जिला अस्पताल शिवपुरी में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की निःशुल्क जांच के तहत 48 जांच की जा रही है। इसके साथ ही 29 नवंबर से 11 जांचें शुरू कर दी गई हैं। जिसमें सेरिब्रो स्पाइनल फ्रलूड एक्जा मिनेशन 2, हीमोग्लोबिन जांच (सायनमैथ हीमोग्लोबिन मैथड से), यूरिन कीबेन बॉडी टेस्ट, यूरिन में बाइल साल्ट एवं बाइल पिग्मेंट की जांच, प्रोथॉम्बिन टेस्ट, यूनिज प्रोटीन टेस्ट, ऑक्ल्ड ब्लड की यूरिन में जांच, यूरिन स्पेस्फिक ग्रेबिटी जांच, एनीमिया टाइपिंग जांच, रेटिकुलो साइट काउंट, सिकालिक टेस्ट की सुविधा मरीजों को प्राप्त हो रही है। जिला अस्पताल के बाल गहन चिकित्सा इकाई की सुविधा भी नियमित रूप से बच्चों को प्रदाय की जा रही है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *