मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसी रिहा

इंदौर। पालदा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए राऊ विधायक जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसियों को मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि पालदा इलाके में पानी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर पटवारी और अन्य कांग्रेसियों ने पालदा चौराहे पर आंदोलन किया था। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जुझ रहे हैं। लोग क्षेत्र में नर्मदा की लाइन की मांग भी कर रहे हैं। नाराज लोगों ने बाद में मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद पटवारी और अन्य कांग्रेसियों को हिरासत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें  प्रदेश के 39 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण, देखें सूची

पटवारी की गिरफ्तारी के विरोध में शहर कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने मंगलवार सुबह से ही जिला जेल पहुंचकर वहीं गेट पर धरना दे दिया। शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

यहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में पटवारी सहित अन्य सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया। मामले की सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *