LatestPolitics

बीना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

सागर। बीना के देवल गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घायल अवस्था में उसे बीएमसी में भर्ती किया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक लड़की 90 फीसदी जली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी रब्बू सेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है, पुलिस उसकी सही उम्र पता लगाने के लिए स्कूल भी पहुंची।

हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म की वारदात में दोषी को फांसी की सजा देने को मंजूरी दी गई है। इसके पहले भोपाल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। एनसीआरबी द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *