मध्यप्रदेश

वाह… मध्यप्रदेश के तहसीलदार तलवार से काटते हैं केक

मंडी हलचल, महू।  जी हां यह सच है महू में  एक तहसीलदार तपिश पांडे द्वारा जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। वीडियो में हर्ष फायर करते हुए युवक भी नजर आया है।

यह पूरी घटना एसडीएम प्रतुल सिन्हा के सामने हुई। तहसीलदार के जन्म‍दिन पर एक बड़ा केक लाया गया था, इसके काटने के लिए उन्होंने बड़ी तलवार का उपयोग किया। मामले की जानकारी जब भोपाल में बैठे आला अधिकारियों तक पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। इस मामले में अब अफसरों से पूछताछ की जा रही है।

उधर तहसीलदार बचाव में उतर आए हैं, उनका कहना है कि गोली चलाने वाला शख्स कौन था वे उसे नहीं जानते। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर निशांत बरवड़े ने दोनों अधिकारियों को बुलाया है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *