Latestराष्ट्रीय

मोदी ने किया नोएडा-कालकाजी मजेंटा लाइन का उद्घाटन, जनिये क्या कहा..

नोएडा। पीएम मोदी ने देश की पहली ड्रायवरलेस मेट्रो मजेंटा लाइन का उद्घाटन कर दिया है। दिल्ली मेट्रो की नोएडा से कालकाजी के बीच नई मजेंटा मेट्रो लाइन इन दोनों स्टेशन की दूरी महज 19 मिनट में तय करेगी। मेट्रो लाइन के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद बाद पीएम मोदी और सीएम योगी ने इस मेट्रो की पहली सवारी की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा. मैं किसी राज्य में गया नहीं हूं, बल्कि अपने राज्य में आया हूं। उत्तरप्रदेश ने ही मुझे गोदलेकर मेरा लालन-पालन किया है। मुझे शिक्षा-दीक्षा की है और नई जिम्मेदारियों के लिए ढाला है। बनारस वासियों ने मुझे सांसद बनाया है।

इसे भी पढ़ें  ISRO Big News: 2029 तक 4 लॉन्च पैड तैयार करने की योजना, तमिलनाडु में बनेगा 2,000 एकड़ का स्पेस कॉम्प्लेक

मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मदन मोहन मालवीय और अटल बिहाजी वाजपेयी को याद करते हुए की। बकौल मोदी, यूपी के लोगों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत वाली सरकार देने में बहुत मदद की है।

नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन को दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के शुरू होने के बाद इन दोनों स्टेशनों के बीच की 12.5 किमी की दूरी महज 19 मिनट में तय हो जाएगी।

यहां से हरियाणा के फरीदाबाद की दूरी भी 14.64 किलोमीटर कम हो जाएगी। सोमवार शाम पांच बजे से जनता के लिए खोले जाने के बाद यह मेट्रो लाइन जहां समय की बचत करेगी, वहीं किराया भी घटाएगी।

इसे भी पढ़ें  CID के निर्माता बी.पी. सिंह का निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मजेंटा लाइन के इस उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी शामिल होंगे। उद्घाटन के बाद पीएम इसकी सवारी करते हुए ओखला बैराज मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे जहां वो एक रोड शो भी करेंगे। रोड शो के बाद पीएम एमिटी यूनिवर्सिटी में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे।

बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच कुल 9 स्टेशन पड़ेंगे और इस लाइन के शुरू होने के बाद लोगों को बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी पहुंचने में लगभग 40 मिनट का समय कम लगेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्टूडेंट्स को होगा क्योंकि पहले उन्हें अलग-अलग तरीके से कालकजी पहुंचना पड़ता था।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *