Latest

वाटरप्रूफ रावण अहंकार का दहन

उज्जैन – धर्मनगरी उज्जैन में विजयादशमी का उत्सव इस बार बेहद खास रहा। रावण को 3D लुक और बोलने वाली तकनीक से तैयार किया गया था, जिसने हजारों दर्शकों का ध्यान खींचा। स्वर्गीय ओम अमरनाथ स्मृति दशहरा महोत्सव के 63वें आयोजन में कलेक्टर और एसपी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक 101 फीट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र बना। इस बार पुतले को खास 3D लुक दिया गया और बोलने वाली तकनीक से तैयार किया गया। विशाल सिर, राक्षसी दांत और सुनहरे मुकुट से सजे रावण को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। रंगारंग आतिशबाजी के बीच रावण दहन के साथ दशहरा महोत्सव का भव्य समापन हुआ।

इसे भी पढ़ें  सीएम को लेकर भाजपा में माथापच्ची, स्मृति औऱ नड्डा रेस में आगे

उज्जैन के इस ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की शुरुआत भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दशहरा मैदान पहुंचने के साथ हुई। संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने पूजन किया। वहीं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की सवारी का पूजन एडीजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा ने किया।आतिशबाजी के बीच जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस बार रावण को वाटरप्रूफ बनाया गया था। पिछले साल बारिश और आंधी के कारण पुतला गिरने के बाद आयोजकों ने इस बार खास सावधानी बरती। वही इस बार रावण दहन के जरिये नशामुक्ति का सन्देश भी दिया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दीं। वही इस दौरान सिंहस्थ मेला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल और नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें  ओम प्रकाश रावत होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त

उज्जैन में 101 फ़ीट ऊँचे रावण का दहन :- 3D लुक और बोलने वाली तकनीक से तैयार हुआ पुतला आतिशबाजी के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे महाकाल की सवारी पहुंची दशहरा मैदान

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।