Latest

पद्मावती विवाद, करणी सेना ने की विशाल सभा, आजम के खिलाफ जुबानी हमला

जयपुर। फिल्म पद्मावती का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी के चलते रविवार को कासगंज में राष्ट्रीय करणी सेना ने विशाल जनसभा की। करणी सेना ने जनसभा में फिल्म के डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली को फिल्म प्रसारित होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा के बहुचर्चित नेता आज़म खान पर जमकर जुबानी हमला बोला।

जानकारी के अनुसार करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव सूरजपाल सिंह आमू ने सपा नेता आज़म खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज़म खान और औवेसी आए दिन उत्तर प्रदेश की धरती से हिन्दुओं को चैलेन्ज करते रहते हैं। औवेसी साहब जहर घोलना बंद करो। अगर ये 100 करोड़ हिन्दू अपनी पर आ गए तो इस बार दूसरा पाकिस्तान नहीं बनेगा। आमू यहीं पर नहीं रुके और अागे कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आज़म खान जैसे कुत्ते निकलते हैं उन कुत्तों का मैं बाप हूं।

इसे भी पढ़ें  RSS मानहानि मामले में कोर्ट ने भेजा राहुल को समन

बता दें कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावती में महारानी पदमावती के किरदार को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसी के  विरोध में करणी सेना ने रविवार को नगर के नेशनल कम्पाउंड में आक्रोश एवं विरोध सभा का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का फूल मालाओं व तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।

वहीं इस विरोध सभा के बारे में जानकारी देते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने भारत सरकार से पूरे देश के अन्दर फिल्म पदमावती पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने साथ ही यूपी में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही राम मन्दिर निर्माण अतिशीघ्र कराकर हिन्दू अस्मिता की रक्षा किए जाने की भी मांग की।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *