Latestमंडी विशेष

नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

जालंधरः नव वर्ष पर यदि आप भी माता वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर खास है। जालंधर सिटी और कैंट से गुजरने वाली जम्मू की लगभग सभी ट्रेनों में 30 से 100 तक वेटिंग चल रही है। इनमें अधिकतर नए साल पर कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालु हैं। हालांकि, 24 दिसंबर तक जम्मू को जाने वाली कुछ साप्ताहिक ट्रेनों में  सीट मिलने की गुंजाइश थी पर प्रमुख ट्रेनों में अब लोगों के पास कन्फर्म टिकट हासिल करने का एकमात्र विकल्प तत्काल ही रह गया है लेकिन तत्काल टिकट मिलने का समय नियमित होने के चलते लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें  करवाचौथ 2026 पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, भोपाल में चंद्रोदय का अनुमानित समय, व्रत की परंपराएं और सेहत से जुड़ी जरूरी बातें।

 

स्कूलों-कालेजों में छुट्टियां पड़ने के साथ ही लोग परिवार सहित साल के अंत में या तो बर्फबारी का मजा लेने कश्मीर घूमने चले जाते हैं या नए साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों को निकल जाते हैं। कश्मीर में हालात पूरी तरह ठीक नहीं होने के चलते वहां अब पर्यटकों की संख्या पर खासा असर पड़ा है लेकिन, माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। इस कारण जालंधर कैंट और जालंधर सिटी से जम्मू की ओर जाने वाली लगभग सभी 13 ट्रेनों में सभी श्रेणियों के टिकट वेटिंग में चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में हुईं शामिल

 

26 को नहीं जाएगी सियालदाह एक्सप्रैस

रेलवे के अनुसार शुक्रवार 26 दिसंबर को जाने वाली कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रैस (13151) को रद्द कर दिया गया है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *