Latestमंडी विशेष

भाजपा कभी आगे, तो कभी पीछे, रोमांचक हो रहे परिणाम

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा निर्णायक जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। खबरों के अनुसार भाजपा ने अब तक 100 पर बढ़त बना रखी है जबकि कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है। अब तक आए नतीजों और रुझानों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। समर्थक पार्टी दफ्तर के बाहर एकत्रित हो गए हैं और मिठाई के साथ खमण ढोकला बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

नतीजों के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट पश्चिम से चुनाव जीत लिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवडिया पोरबंदर सीट से 1850 वोटों से हार गए हैं।।

इसे भी पढ़ें  नायडू की दो टूक-PM ने सदन में नहीं दिया बयान, नहीं मांगेंगे माफी

इसके पहले शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने एक बार बड़ी टक्कर देते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। एक वक्त कांग्रेस ने 88 सीटों पर बढ़त बना ली थी और भाजपा पीछे रह गई थी लेकिन कुछ देर बाद भाजपा की स्थिति सुधरने लगी। अब तक आए 182 रुझानों में जहां भाजपा 105 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 76 सीटों पर पिछड़ गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर गुजरात में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है वहीं मध्य और दक्षिण गुजरात में भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

ki

फिलहाल मतगणना जारी है और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जा रही है। इसे देखकर माना जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर से गुजरात में जीत का जश्न मानएगी।

इसे भी पढ़ें  दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

बता दें कि पिछले दिनों आए सभी एग्जिट पोल्स में गुजरात में भाजपा की सरकार का अनुमान जताया गया है। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव के यह नतीजे पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में उनकी व भाजपा की प्रतिष्ठा का और नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली अग्नि परीक्षा का फैसला करेंगे।

गुजरात : मतगणना-मतदान के अहम आंकड़े

-33 जिलों के 37 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से होगी गणना

-182 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की खुलेगी तकदीर

-68.41% औसत वोट पड़े हैं दो चरणों में

-2.91% फीसदी वोट कम पड़े हैं 2017 में

इसे भी पढ़ें  रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर सेवा में लेने की उम्र सीमा 65 साल की

-71.32 फीसदी वोट पड़े थे 2012 के चुनाव में

-4.35 करोड़ वोटरों में 2.97 करोड़ ने मतदान किया।

-15 जिलों में 70 फीसदी से ज्यादा तो 17 जिलों में 60 से 70 फीसदी वोट पड़े।

-सिर्फ देवभूमि द्वारका में 60% से कम वोट पड़े

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *