Latestमंडी विशेष

रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर सेवा में लेने की उम्र सीमा 65 साल की

नई दिल्ली। रेलवे ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर से सेवा में लेने की उम्र सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है.

रेलवे बोर्ड द्वारा आज सभी महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर से सेवा में लेने की उम्र सीमा 62 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है, जिससे ऐसे और कर्मचारियों को रेलवे को अपनी सेवाएं देने का मौका मिलेगा.

पत्र में कहा गया कि बोर्ड ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की फिर से सेवा में लेने की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष करने का फैसला किया है. यह आयु सीमा फिलहाल 62 वर्ष है।.

इसे भी पढ़ें  सड़क दुर्घटना में बाल बाल बची PM मोदी की पत्नी, एक की मौत

इसमें कहा गया कि इस योजना की वैधता की सीमा 14 सितंबर 2018 से बढ़ाकर 12 जनवरी 2019 करने का भी फैसला किया गया.

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *