Latestमंडी विशेष

शिवसेना ने की कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ, कहा- ‘राहुल युग’ का हुआ आगाज

मुंबई: भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने आज राहुल गांधी की भरपूर प्रशंसा की और ‘‘नतीजे की परवाह किए बगैर गुजरात चुनाव संग्राम लड़ने के लिए’’ कांग्रेस के नए अध्यक्ष की सराहना की।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि अमेठी से सांसद 47 वर्षीय राहुल गांधी ने बेहद नाजुक मोड़ पर सबसे पुरानी पार्टी की बागडोर को संभाला है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, ‘‘राहुल गांधी ने ऐसे समय पर में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी स्वीकार की है जब पार्टी के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। उन्हें शुभकामना देने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’’ मराठी दैनिक अखबार लिखता है, ‘‘अब राहुल गांधी को फैसला करने दें कि वह कांग्रेस को सफलता के शिखर पर ले जाना चाहते हैं या रसातल में।’’

इसे भी पढ़ें  132 साल पुरानी पार्टी की बागडोर अब राहुल के हाथ

पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने गुजरात में अंतिम चुनावी परिणाम की परवाह किए बगैर चुनाव प्रचार में खुद को झोंका। इसके अनुसार, ‘‘जब हार के डर से (भाजपा के) बड़े-बड़े महारथियों के चेहरे स्याह पड़ गए थे तब राहुल गांधी नतीजे की परवाह किए बगैर चुनावी रण में लड़ रहे थे। यही आत्मविश्वास राहुल को आगे ले जाएगा।’’ भाजपा एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने पूछा, ‘‘जो यह सोचते हैं कि बीते 60 बरस में कुछ नहीं हुआ और भारत ने सिर्फ इन्हीं तीन साल में प्रगति की है, ऐसा जिन्हें लगता है वे इंसान हैं या मूर्खता के प्रतीक?’’ पार्टी ने दावा किया, ‘‘कौन जानता है कि हमारे सामने ऐसा नया इतिहास रख दिया जाए कि भारत ने बीते एक साल में ही आजादी हासिल की और यह भी कि 150 वर्ष का आजादी का आंदोलन एक झूठ है।’’

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *