Latest

RSS मानहानि मामले में कोर्ट ने भेजा राहुल को समन

नेशनल डेस्क: आरएसएस मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भिवंडी कोर्ट ने राहुल को समन जारी कर 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस को महात्मा गांधी का हत्यारा बताया था। जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया।
RSS को  कहा था महात्मा गांधी का हत्यारा
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के अभियान के दौरान 6 मार्च, 2014 को राहुल ने एक चुनावी रैली में दावा किया था कि आरएसएस के व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या की। जिसके विरोध में आरएसएस के एक कार्यकर्ता राजेश कुंते ने भिवंडी में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। कुंते ने कहा था कि उनके इस बयान से आरएसएस की छवि को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि वह हर शब्द पर कायम हैं।
इसे भी पढ़ें  जानिये राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन और जीवन से जुड़ी खास बातें

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *