Latestमध्यप्रदेशराज्य

इंदौर की दवा फैक्टरी में आग, 40 मजदूरों को बाहर निकाला

इंदौर । शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित देवास नाका के पास स्थित दवाई फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पास ही में बनी पापड़ बनाने की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने बड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पाया, फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका का है, जहां तड़के अचानक दवाई फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप लिया और पास की एक और फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें  कमलनाथ पर बंदूक तानने वाले आरक्षक की मां ने कहा-मेरे बेटे को फंसाया गया

फैक्टरी में मौजूद चौकीदार ने पुलिस और दमकल को आग की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने प्रयास किया। वही कारखाने में 40 मजदूर सो रहे थे, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद फैक्टरी से बाहर निकाला गया। फैक्टरी में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया है, फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *