LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

गुजरातः विजय रुपाणी सरकार के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा की सरकार आज छठी बार शपथ ग्रहण करेगी। रुपाणी सुबह 11 बजे गांधीनगर सचिवालय मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रुप में नितिन पटेल सहित मंत्रीमंडल के 20 सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर विजय रुपाणी के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। वहीं पार्टी ने सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।
<
इसके पहले मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ लेने जा रहे विजय रुपाणी अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। रुपाणी ने गांधीनगर के पंचदेव मंदिर में पूजा कर शपथ से पहले आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़ें  बढ़ेगी मुसीबत, पेट्रोल डीजल के दाम में हो सकती है बढ़ोत्तरी

आज होने वाले शपथ ग्रहण के लिए सोमवार शाम से ही अहमदाबाद व गांधीनगर में खास मेहमानों का आना शुरू हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह, झारखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ जम्मू कश्मीर की सीएम मेहबूबा मुफु्ती, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी ने कहा कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी की ओर से विभिन्न धर्मों के संतों और गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है।’

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस से नाराजगी पर सिद्धू ने लगा दिया लिखित बयान का चौका

राज्यपाल ओपी कोहली, रुपाणी और पटेल के अलावा कबीना स्तर के छह से नौ सदस्यों को भी शपथ दिलाएंगे। करीब 15 राज्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पिछली सरकार के अधिकांश वरिष्ठ नेता मंत्रि परिषद की शपथ ले सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पिछली सरकार के छह मंत्री पराजित हुए हैं।

पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के हाल ही में संपन्न चुनाव में 99 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में भाजपा को 2012 के चुनाव से 16 सीटें कम मिली हैं। कांग्रेस को उस समय 61 सीटें मिली थीं। इस बार कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई। रुपाणी और पटेल को 22 दिसंबर को भाजपा विधायक दल का नेता और उपनेता चुना गया

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *