Latestराष्ट्रीय

सुबह सुबह जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष आतंकी नूर मोहम्मद मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर: जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष और वांछित आतंकवादी नूर मोहम्मद तंत्री को सुरक्षा बलों ने आज पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक दस्ते ने पुलवामा के सम्बूरा इलाके में एक एक मकान को घेरा। संदेह था कि जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी इस मकान में छुपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तंत्री मारा गया जबकि दूसरे आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में कोई सूचना नहीं है।

तंत्री वर्ष 2015 से पेरोल पर था। वह इस साल के शुरू में श्रीनगर हवाईअड्डे पर हुए एक आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था। दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके के रहने वाले तंत्री की मौत को आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दक्षिण और मध्य कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद को पुनर्जीवित करने में तंत्री की बड़ी भूमिका थी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *