Latest

कांग्रेस से नाराजगी पर सिद्धू ने लगा दिया लिखित बयान का चौका

वेब ङेस्क। कांग्रेस से नाराजगी जताने के बाद निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखित बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि तीन शहरों अमृतसर,जालंधर तथा पटियाला के मेयर के चुनाव को लेकर हुए विचार-विमर्श में उन्हें शामिल नहीं किया गया और न ही किसी तरह की कोई राय ली गई। इसका उन्हें बेहद दुख है। इतना ही नहीं उनके शहर अमृतसर में मेयर पद की मीटिंग में उन्हें बुलाया तक नहीं गया। इससे साफ जाहिर होता है कि वह कांग्रेस से बेहद नाराज हैं।

 

बता दें कांग्रेस ज्वांइन करने से लेकर विधानसभा चुनाव में टिकट देने और डिप्टी सी.एम. व कैबिनेट मंत्री बनने तक को लेकर चल रही पार्टी की सियासत अभी थमी नहीं है। निकाय व पर्यटन मंत्री बनने के बाद भी नवजोत सिद्धू ने महकमे के विस्तार की मांग उठाकर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के लिए थोड़ी मुश्किलें पेश की थीं। उसके बाद से लेकर आज तक लगातार अपने आक्रामक रवैये के चलते काग्रेसियों में जगह बनाने वाले सिद्धू को मौका मिलते ही किनारे कर दिया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें  लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ

सियासी कूटनीति का यह सिलसिला निकाय चुनाव के बाद अब मेयरों के चुनाव में भी जारी रहा। शायद यही वजह है कि तीनों में से किसी भी शहर में मेयरों के चुनाव को लेकर सिद्धू की आधिकारिक तौर पर ड्यूटी नहीं लगाई गई है। देखा जाए तो निगम उन्हीं के विभाग के अंतर्गत आते हैं, इसके बावजूद सिद्धू को मेयर चुनाव मामले से दूर रखा गया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *