Sports

INDvsSA: फिर मुसीबत में भारतीय टीम, 287 के जवाब में खो दिए 3 बड़े विकेट

सेंचुरियनः साउथ अफ्रीका से मिले 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने फिर खराब शुरूआत की। चाैथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने ओपनर जोड़ी मुरली विजय(9), केएल राहुल(4) आैर कप्तान विराट कोहली कोहली(5) के रूप में 3 बड़े विकेट खो दिए हैं। भारत अभी भी जीत से 252 रन दूर है। इससे पहले डीन एल्गर(61), ए बी डीविलियर्स (80) और कप्तान फाफ डू प्लेसिस (48) के शानदार पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में 258 रन बना लिए और भारत को दूसरी पारी में 287 रन का लक्ष्य दे दिया।

इसे भी पढ़ें  तीसरे वनडे के लिये श्री-लंका ने बनाई खास रणनीति

भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का माैका
दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल के बाद सात विकेट पर 230 रन से आगे खेलते हुए 258 रन बनाए और दूसरी पारी में अपनी कुल 286 रन की कर ली। इसके बाद अब भारत को सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल करने के लिए 287 रन की जरुरत है। चायकाल के बाद डू प्लेसिस ने 37 और कैगिसो रबादा बिना किसी रन के आगे खेलना शुरु किया। चायकाल के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कैगिसो रबादा (4) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराकर मेजबान टीम को आठवां झटका दिया। दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट 245 के स्कोर पर गिरा।

इसे भी पढ़ें  IND vs SL: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती, धवन का शतक

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कप्तान फाफ डू प्लेसिस (48) को अपनी ही गेंद पर कैच कर मेजबान टीम का नौंवां विकेट गिरा दिया। डू प्लेसिस का विकेट भी 245 के स्कोर पर गिरा। स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लुंगी एन्गिदी (1) को मुरली विजय के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को 258 रन पर रोक दिया। मोर्न मोर्कल ने अविजित 10 रन बनाए।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *