मध्यप्रदेश

आपके मत में कोलारस क्षेत्र का विकास छुपा हैः तोमर

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्राम भड़ोता में एक जनसभा में कहा कि कोलारस क्षेत्र का विकास थमा हुआ है।

आपके मत में कोलारस का विकास छुपा हुआ है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव एक ऐसा अवसर है, जब जनता विकास के लिए भाजपा को वोट देकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और मध्यप्रदेश से खत्म हो रही है। उसके पास न तो नेतृत्व है और न विकास की कोई दृष्टि है। तोमर ने कहा कि प्रदेश की सरकार गांव, गरीब, और किसान, मजदूर की भलाई के लिए समर्पित है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *