मध्यप्रदेश

ग्वालियर : स्कूल वैन में लगी आग, 11 मासूम बच्चे झुलसे

ग्वालियर। ग्वालियर में एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई जिसके चलते वैन में सवार 11 बच्चों की जान पर बन आई। वैन शहर के सेंट जोसेफ स्कूल की थी।

जानकारी के मुताबिक सेंट जोसेफ स्कूल की मारुती वैन गैस किट से चलती है। दोपहर में जब वैन बच्चों को लेकर जा रही थी तभी उसमें आग लग गई। आग काफी तेजी भी भड़की और इसी दौरान वैन में सवार 11 मासूम बच्चे झुलस गए। आग लगते ही अफरातफरी मच गई और आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला। जब तक राहगीर बच्चों को निकालते तब तक भी बच्चे आग की चपेट में आ गए थे। घायल हुए बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें  गृह मंत्री बोले-MP में पद्मावत फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं

इस घटना ने इंदौर के डीपीसी बस हादसे की यादें ताजा कर दी। फिलहाल पुलिस ने वैन जब्त कर जांच शुरु कर दी है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *