मंडी विशेषराज्य

दिल दहलाने वाली घटना-ट्रेन के इंजन में फंसकर 50 किमी दूर पहुंच गया युवक का धड़

जबलपुर। बीती रात रेलवे में एक अजीबो गरीब घटना उस समय सामने आयी जब किसी हादसे का शिकार हुआ एक युवक का ऊपरी धड़ रेल के इंजन में फंसकर जबलपुर तक आ गया जबकि उसके शरीर का आधा हिस्सा गोटेगांव और भिटौनी के बीच पड़ा रहा। रात में गाड़ी जब जबलपुर पहुंची तो चालक ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद युवक के इंजन में फंसे धड़ को तो जीआरपी ने अपने कजे में ले लिया और शहपुरा पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस युवक के बाकी बॉडी लेकर जबलपुर के लिए रवाना हो गयी थी।

इस घटना के संबंध में सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार चेन्नई से छपरा की ओर चलने वाली छपरा एसप्रेस गाड़ी में रात के दौरान गोटेगांव और शहपुरा के बीच एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर दो भागों में विभत हो गया। युवक का ऊपरी धड़ इंजन में फंसकर रह गया जबकि शरीर का निचला हिस्सा मौके पर ही क्षत विक्षत हालत में पड़ा रहा।

इसे भी पढ़ें  4 वर्ष से एक ही थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी हटाये जाएंगे

गाड़ी जब रात करीब डेढ़ बजे जबलपुर पहुंची तो ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रेल अधिकारियों और जीआरपी को दी। घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जीआरपी ने युवक के धड़ को इंजन से अलग कर अपने कजे में लिया और जीआरपी तथा शहपुरा पुलिस को सूचित किया जिसके चलते युवक के शरीर का बाकी हिस्सा लेकर वहां से जीआरपी और शहपुरा पुलिस जबलपुर लेकर आ रही है। युवक हादसे का शिकार हुआ या उसने आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रेल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है इस संबंध में में अब तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। युवक के शरीर काबाकी हिस्सा जबलपुर पहुंचने के बाद जांच पड़ताल के उपरांत उसके शव को पीएम के लिए सौंपा जाएगा और मृतक के शिनात की प्रयास भी किए जा रहे हैं। अपने तरीके की यह अजीबो गरीब घटना शायद पहली बार सामने आयी है। रात में जो लोग रेलवे स्टेशन में मौजूद थे वह यह दृश्य देखकर दहल गये।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *