Latest

केंद्रीय मंत्री ने कहा- तीन तलाक पर अध्यादेश नहीं लाएगी मोदी सरकार

नई दिल्लीः मोदी सरकार का तीन तलाक के मुद्दे पर फिलहाल कोई अध्यादेश लाने के मूड में नहीं दिख रही है। सरकार का कहना है कि उनका का तीन तलाक पर किसी तरह का कोई अध्यादेश लाने का विचार नहीं है। हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि बजट सत्र में यह पारित हो जाएगा।

इस संबंध में एक सवाल के जवाब में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अध्यादेश लाने को लेकर अभी सरकार का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि विधेयक पर संसद में विचार किया जाए। बहस के बाद और उसे पारित किया जाए।

इसे भी पढ़ें  किसे क्या मिला जानिये इस बजट की बड़ी बातें

विधेयक पर राजनीतिक दलों के रुख पर हुए सवालों के जवाब में नकवी ने कहा कि बीजेपी के लिए विकास का मसौदा, वोट का सौदा नहीं है। हमें उम्मीद है कि बजट सत्र में तीन तलाक बिल को भी संसद की मंजूरी मिल जाएगी।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में तीन तलाक बिल को मोदी सरकार ने अपनी संख्या बले आधार पर लोकसभा से तो पास करा लिया था लेकिन राज्यसभा में सरकार के संख्यबल न होने से बिल अटक गया। हालांकि केंद्र के पास इसके लिए दूसरा तरीका अध्यादेश लाना भी है लेकिन फिलहाल सरकार इस पर अपना मन नहीं बना पा रही है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *