मंडी विशेष

खुदाई के दौरान शिवलिंग के नीचे से निकलने लगे सांप,

हाथरस: हाथरस में एक प्राचीन शिव मंदिर की मरम्मत कार्य के दौरान अचानक शिवलिंग के नीचे से सांप निकलने लगे। सांप देखते ही मजदूरों ने शोर मचा दिया और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसे आस्था का विषय बना लिया और सांपो को दूध पिलाते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

बता दें कि हाथरस के थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली मे उस समय कौतूहल मच गया जब एक पुराने मंदिर की मरम्मत की जा रही थी। एक युवक की तबीयत खराब होने पर युवक ने गांव के पुराने मंदिर में मन्नत मांगी थी कि अगर वो सही हो गया तो मंदिर की मरम्मत कराएगा।

इसे भी पढ़ें  अलीगढ़ में मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगीत का अपमान

युवक ने सही होने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया था। उसी समय अचानक मंदिर में स्थापित शिवलिंग के नीचे से पहले एक सांप निकला और शिवलिंग पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद एक के बाद एक कई सांप निकलने का सिलसिला जारी हो गया।

अचानक सांप निकलने से मंदिर की मरम्मत का काम कर रहे मजदूर घबरा गए और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। वहीं शिवलिंग से लगातार सांपों के निकलने से ग्रामीणों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से लोगों ने मौके पर पहुंचकर सांपों को दूध पिलाना शुरु कर दिया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *