Latestराज्य

कांग्रेस सांसद कमलनाथ पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पूर्व मंत्री कमलनाथ पर एक कांस्टेबल के बंदूक तानने का मामला सामने आया है.

हालांकि सांसद कमलनाथ पूरी तरह सुरक्षित हैं. छिंदवाड़ा के एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने इस घटना की पुष्टि की है. नीरज सोनी ने बताया कि कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर आए थे. इसी दौरान हवाई पट्टी पर एक कांस्टेबल ने उनपर बंदूक तान दी. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हालात को संभाला और कांस्टेबल को वहां से हटा दिया. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांस्टेबल ने ऐसा क्यों किया. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें  श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर आई सामने अंतिम दर्शन के लिये उमड़े लोग

पूर्व महाधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी इस घटना के बारे में अपने ट्विटर पेज पर ट्वीट किया है. आरोपी कांस्टेबल का नाम रतनेश पंवार बताया जा रहा है. घटना के बाद उसे संस्पेंड कर दिया गया है.

आरोपी कांस्टेबल कुंडीपुरा थाने में था. गुरुवार शाम चार बजे उसकी ड्यूटी कमलनाथ के अंगरक्षक के रूप में लगाई गई थी. कमलनाथ जब हवाई पट्टी पर पहुंचे तो कांस्टेबल रतनेश पंवार ने अचानक उनपर बंदूक तान दी. यह देखकर वहां मौजूद टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसके हाथ से बंदूक छीन ली और उसे वहां से अलग हटा दिया. बताया जा रहा है कि सांसद कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के चार दिवसीय दौरे पर आए थे और गुरुवार को लौट रहे थे. एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि आरक्षक रत्नेश पवार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *