राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही अपनी मेडिकल रिकॉर्ड करेंगे सार्वजनिक

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर उठाए जा रहे सवालों को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि अगले वर्ष के पूर्वाद्र्ध में राष्ट्रपति की मेडिकल जांच होनी है और उसके बाद डॉक्टर्स मेडिकल रिकार्ड सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि यरुशलम के संबंध में भाषण देते हुए ट्रंप की आवाज लडख़ड़ा रही थी और वह शब्दों का गलत उच्चारण कर रहे थे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे मालूम हैं कि उसपर बहुत सारे सवाल हैं… वास्तव में बहुत बेकार सवाल हैं। राष्ट्रपति का गला सूख गया था। इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ। सारा से भाषण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की आवाज में लडख़ड़ाहट के बारे में सवाल किये जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के पूर्वाद्र्ध में उनकी डॉक्टरी जांच होनी है लेकिन यह सामान्य है जो ज्यादातर राष्ट्रपतियों की होती है। उन्होंने कहा कि यह जांच वाल्टर रीड्स में होनी है, और जांच के बाद डॉक्टर उसका रिकार्ड सार्वजनिक करेंगे।

इसे भी पढ़ें  Hello world!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *