उज्जैन में जुलूस के दौरान विवाद, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्‍जैन। शहर में एक जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जुलूस एक क्षेत्र विशेष में ले जाया जा रहा था। जुलूस को उस क्षेत्र में ले जाने के प्रयास में विवाद हो गया। इस दौरान लोगों की पुलिस से बहस भी हुई। जब जुलूस में शामिल लोगों को पुलिस ने रोका तो विवाद आरंभ हो गया।

इसके बाद लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के एक दर्जन से अधिक गोले छोड़े। इसके बाद हालात नियंत्रित हुए। यह विवाद महाकाल मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तोपखाना क्षेत्र में हुआ।

इसे भी पढ़ें  क्या खास है इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर आप भी जानिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *