दुंबई पुलिस ने बंद किया केस, पार्थिव शरीर लेने पहुंचा परिवार

नई दिल्ली:  दुबई पुलिस की मंजूरी के बाद श्रीदेवी का परिवार उनका पार्थिव शरीर लेने पहुंच गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुंबई पुलिस ने केस बंद कर दिया है। इस तरह उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की राह साफ हो गई है।’

mandihalchal

बता दें कि श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी। श्रीदेवी दुबई में अपने भांजे माहित मारवाह की शादी पर गई थी। उम्मीद की जा रही है कि आज उनका पार्थिव शरीर देश आ सकता है।

दुबई पुलिस ने भारतीय कौंसुलेट और श्रीदेवी के शरीर को उनके पार्थिव शरीर को भारत ले जाने से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए हैं। इस तरह उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की राह साफ हो गई है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर आज सुबह दुबई के लिए रवाना हुए। गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन दुबई पहुंच चुके हैं।

इसे भी पढ़ें  सोमवती अमावस्या पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, आप भी बदल सकते हैं किस्मत

शरीर पर मिले चोट के निशान
इस मामले में उनके पति बोनी कपूर से अब तक तीन बार दुबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सबसे बड़ा खुलासा मलयालम के न्यूज चैनल एशियानेट ने किया है। एशियानेट ने बताया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी के सिर पर चोट के निशान थे। इस चैनल के मुताबिक श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट ने निशान मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *