जारी हुआ राम कपूर और साक्षी तंवर के नए शो का ट्रेलर

राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी छोटे परदे की बेस्ट जोड़ियों में मानी जाती है और दोनों ने जब सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साथ काम किया तो वो शो हिट हो गया। राम और साक्षी फिर साथ आ रहे हैं। इस बार वेब सीरीज़ ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ सीजन 2 के साथ। 

यह वेब सीरीज ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ का दूसरा भाग होगा। इस बार इन दोनों के बीच प्यार और तकरार पहले से ज़्यादा बढ़ी हुई होगी। इस बार कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए कई ट्विस्ट और रोचक मोड़ दिए गए है। इसका ट्रेलर आज जारी किया गया है। वेब सीरीज ‘कर ले तू भी मोहब्बत सीजन 2’ इस बार राम कपूर और साक्षी तंवर के मिलन के बीच कई चुनौतियां भी है। जिनमें से एक तो उन्हें साक्षी के घर से ही मिलती है। प्यार और तकरार की कहानी में एक विलेन भी है, जो वेब सीरीज को और दिलचस्प बनाता है। खास बात यह है कि वह साक्षी तंवर को जानता है और उनसे प्यार का इजहार भी करता है, जबकि साक्षी उसे कुछ नहीं कह पाती है। इसके अलावा यह व्यक्ति अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क लगाए भी मिलता है। जिसके चलते उसे देख राम कपूर भी साक्षी तंवर पर झल्ला उठते है कि क्या वह जानती है इस व्यक्ति को। हालांकि वेब सीरीज का ट्रेलर वही समाप्त हो जाता है लेकिन ऐसे कई प्रश्न वह छोड़ जाता है। जिसके चलते यह वेब सीरीज और भी मजेदार हो जाती है।

इसे भी पढ़ें  Wireless Headphones are now on Market

दोनों इस वेब सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित है। इस वेब सीरीज़ का निर्माण भी एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर किया है। सीरीज़ में श्वेता क्वात्रा और तन्वी व्यास भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *