‘पद्मावती’ की मुश्किले नहीं हुई कम, करणी सेना करती रहेगी विरोध

जयपुर: संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म र्सिटफिकेशन के सुझाव को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के बाद भी फिल्म की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। फिल्म को लेकर राजस्थान करणी सेना के तेवर अभी भी तीखे हैं।
mandihalchal
जारी रहेगा विरोध
राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र सिंह कालवी का कहना है कि अभी तो बहुत से स्पष्टीकरण आने बाकी है, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मेरी दिशा स्पष्ट है, यह सब को पता है। दूसरी तरफ राजस्थान राजपूत सभा के अध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाडा ने कहा कि सेंसर बोर्ड कमेटी की सिफारिश को तवज्जो नहीं देकर फिल्म निर्माताओं की मदद करना चाहता है। यह देश का दुर्भाग्य है। हम लोकतांत्रिक तरीके से विवादित फिल्म पद्मावती का विरोध जारी रखेंगे।
mandihalchal

इसे भी पढ़ें  पद्मावत पर MP, राजस्थान की पुनर्विचार याचिका खारिज

अगली रणनीति बातचीत के बाद होगी तय
लोटवाडा ने कहा कि बोर्ड ने विवादित फिल्म पद्मावती की समीक्षा के लिए जिस कमेटी का गठन किया था, वह कमेटी फिल्म को लेकर प्रतिकूल सिफारिश कर रही है तो फिर बोर्ड ने फिल्म में छब्बीस द्रश्य को नहीं दिखाने और फिल्म का नाम बदलने का सुझाव क्यों दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को पारदर्शी होना चाहिए और उसे राष्ट्र हित में सोचना चाहिए। बोर्ड अपने द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश को नहीं मान रहा है तो फिर कमेटी गठित ही क्यों की गई थी। हमारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। अगली क्या रणनीति​ होगी, यह बातचीत करने के बाद तय किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  “पद्मावती” को मिली हरी झंडी, अब ‘पद्मावत’ नाम से होगी रिलीज

mandihalchal
क्या है मामला?
फिल्म पद्मावती शूटिंग के साथ ही विवादों के साए में रही है। पद्मावती में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने की तैयारी में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दुव्र्यवहार किया और शूटिंग स्थल पर जमकर तोडफ़ोड़ की थी। विवादित फिल्म पद्मावती पर रोक लगाने की मांग को लेकर देश भर में पिछले दिनों जमकर प्रदर्शन हुए हैं। जिसके बाद भाजपा शासित प्रदेशों ने जारी विरोध को देखते हुए फिल्म पदमावती के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *