जयराम ठाकुर आज संभालेंगे हिमाचल की कमान, मोदी-शाह होंगे मौजूद

शिमला: हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर आज शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। अभी तक 10 राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में भाग लेने की बात कह चुके हैं। हिमाचल के इतिहास में जयराम ठाकुर ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो देश के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सी.एम. पद की शपथ लेंगे। इससे पहले राज्य के बने किसी भी सी.एम. ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में शपथ ग्रहण नहीं की है। ऐसे में शपथ समारोह को लेकर सभी तैयारियों को जोर-शोर से अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क दुर्घटना, सात लोगों की मौत

शपथ समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के इस समारोह में भाग लेने को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद एस.पी.जी. के भी शिमला पहुंचने की सूचना है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रिज मैदान पर एस.पी.जी. की सुरक्षा का घेरा रहेगा। पी.एम. के दौरे को देख केंद्रीय खुफिया एजैंसियों के साथ स्टेट सी.आई.डी. व राज्य पुलिस विभाग भी चौकस हो गया है। इसके तहत मुख्य स्थानों पर कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 1 हजार से अधिक जवान विभिन्न स्थानों पर मोर्चा संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *