शिवपुरी के नामी होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले नाबालिग, मामला रफा-दफा?

शिवपुरी।  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन पहले शहर की एक नामी होटल में एक युवक एवं नाबालिग लड़की को आपत्ति जनक हालत में पकड़ने और फिर बिना किसी कार्रवाई मामले को रफा दफा करने की चर्चा जोरों पर है।

चर्चाओं के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र की इस होटल में मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने रेड की तथा यहां एक कमरे से लड़के और लड़की जो कि नाबालिग थी उसे आपत्ति जनक हालत में पकड़ा दोनों को थाने लाया गया बाद में लड़कीं को उसके घर वालों के हवाले कर दिया गया लेकिन लड़के को थाने में 2 दो दिन तक बैठाए रखा गया।

इसे भी पढ़ें  2018 में न करें ये गलती वरना रह जाएंगे गरीब

चूंकि मामला शिवपुरी की नामी होटल से से जुड़ा था लिहाजा बदनामी और कार्रवाई से बचने होटल संचालक ने सांठ गांठ कर मामले को रफा दफा करवाने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

फिलहाल न तो पुलिस मोहकमे में इसे लेकर कोई कुछ भी कहने को तैयार है न ही होटल प्रबंधन हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंच गया है। देखना है अब इसमें क्या होता है ।

पकड़ी गई लड़कीं कि उम्र 16 वर्ष जबकि लड़का 19 वर्ष का बताया गया। क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक पर पूरा दबाव बनाया था। और तो और राजनीतिक दबाव की बात भी सुनीं जा रहीं हैं।

इसे भी पढ़ें  अनुष्का के हुए विराट, साझा कीं शादी की तश्वीरें, आप भी देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *