विराट-अनुष्का का रिशेप्सन, खूबसूरत अंदाज़ में दिखे कोहली कपल्स

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का पहला वेडिंग रिसेप्शन आज शाम दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में शुरू हो गया। रिसेप्शन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विराट-अनुष्का की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।
mandihalchal
होटल में 292 लग्जरी रूम
दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव की गिनती फाइव स्टार होटलों में होती है। होटल ताज के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा। होटल में 292 लग्जरी रूम हैं औऱ 1000 से ज्यादा गेस्ट्स आ सकते हैं।
mandihalchal
इस होटल में लग्जरी स्पा और सैलून भी है तथा यहां का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काॅफी फेमस है। होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती हैं।
mandihalchal
बता दें कि 11 दिसंबर को कपल ने इटली में शादी की थी और उसके बाद हनीमून के लिए गए थे। 26 दिसंबर को मुंबई रिसेप्शन के बाद अनुष्का विराट के साथ साउथ अफ्रीका भी जाएंगी। यहां टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। विराट करीब 2 महीने तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे, जबकि अनुष्का न्यू ईयर के बाद लौट आएंगी।

इसे भी पढ़ें  दंगल गर्ल से फ्लाइट में छेड़छाड़, रोते हुये बताई आपबीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *