इधर राहुल की ताजपोशी उधर सोनिया का सन्यास?

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल गांधी की ताजपोशी शनिवार को होगी। इसके ठीक पहले पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इशारों में कहा है कि वो राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगी।

खबरों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और इसमें हिस्सा लेने आईं कांग्रेस अध्यक्षा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रिटारमेंट की बात कही।

रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया से सवाल पूछा गया था कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी, इसका जवाब देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगी।

इसे भी पढ़ें  RSS मानहानि मामले में कोर्ट ने भेजा राहुल को समन

बता दें कि सोनिया गांधी वैसे भी लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बना कर चल रहीं हैं और यही कारण था कि गुजरात चुनाव में भी उन्होंने कोई रैली नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *