कर्ज से परेशान किसान ने पी लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

खंडवा। जिले के मांडला गांव के किसान ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की, उन्हें गंभीर हालता में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक किसान शिव कुमार सिंह पर एक लाख रुपए का कर्ज था। इस दौरान उनके खेत के पास में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, बिजली कंपनी को कई बार शिकायत करने के बाद भी उसे सुधारा नहीं गया।

इस दौरान सिंचाई नहीं होने से खेत में फसल सूखने लगी। कर्ज के दबाव और सूखती फसल देखकर शिव कुमार ने कीटनाशक पी लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के पुलिस भी मामले की जांच करने पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें  AAP को झटका, राष्ट्रपति ने मंजूर की 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *