प्रेमी फांसी पर लटका, तो प्रेमिका ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

ग्वालियर। वेलेंटाइन-डे की आधी रात प्रेमी और प्रेमिका में पहले जमकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान प्रेमी फांसी के फंदे पर झूला तो पहले तो युवती ने उसे उतारने की कोशिश की लेकिन जब जान नहीं बची तो प्रेमिका खुद भी मकान की पहली मंजिल से कूद गई। घटना में प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका गंभीर घायल है जिसका जेएएच में इलाज चल रहा है। 40 साल का प्रेमी शादीशुदा है और 20 वर्षीय युवती का रिश्ते में मौसा लगता है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों में विवाद किस वजह से हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। घटना मुरार क्षेत्र के बड़ा गांव चौराहे की है। यहां 40 वर्षीय प्रॉपर्टी ब्रोकर रामबिहारी सिंह अपनी पत्नी सीता दो बच्चे पांच साल का बेटा और छह माह की बेटी अनन्या के साथ रहता था। उनके साथ ही सीता की बहन की लड़की 20 वर्षीय प्रिया रहती है।

इसे भी पढ़ें  डबरा : कंटेनर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम- प्रसंग था। बुधवार को दोनों दंदरौआधाम घूमकर लौटे थे। रात एक बजे रामबिहारी प्रिया के कमरे में गया। यहां दोनों का झगड़ा हुआ। जब आवाज आई तो नीचे से पत्नी सीता कमरे में गई जहां रामबिहारी के गले में फंदा था वहीं प्रिया मकान के नीचे गली में पड़ी थी। रामबिहारी की सांसे थम चुकी थी जबकि प्रिया को गंभीर हालत में जेएएच में भर्ती कराया गया है।

माचिस से जलाया फांसी का फंदा

परिस्थितिजन्य साक्ष्यों में पता चला है कि रामबिहारी के गले में जो फंदा था वह माचिस से जलाकर काटा गया। पुलिस के अनुसार इससे यह प्रतीत होता है कि जैसे ही युवती के सामने रामबिहारी फांसी पर झूला होगा तो युवती ने उसका फंदा खोलने की कोशिश की होगी। जब फंदा नहीं खुला तो माचिस से जलाया। युवक की मौत होने पर युवती ने भी छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें  जबलपुर के पास पनागर में ईंट से भरा ट्रक बस्ती में घुसा, हंगामा

मेरा पति का मर्डर हुआ है

मृतक राम बिहारी की पत्नी सीता ने आरोप लगाया है कि प्रिया और उनके पति में हर रोज झगड़ा होता था। प्रिया उसके पति को पीटती थी। आज भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। प्रिया ने मेरे पति को फांसी पर लटकाया है। सीता के अनुसार प्रिया उनके घर में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *